रिपोर्ट शशि प्रकाश श्रीवास्तव
पालघर (मुंबई) : शिवसेना के उप जिल्हा संघटक संदीप बी. शर्मा ने अखिल भारत हिंदू महासभा के नेता स्वामी चक्रपाणी जी महाराज को पत्र लिखकर महासभा से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की है।
शर्मा ने पत्र में कहा है कि वे महासभा के माध्यम से हिंदू हित और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने अपनी पूर्ण समर्पण और सेवा के साथ महासभा के साथ जुड़ने की इच्छा व्यक्त की है।
इस पत्र के माध्यम से, शर्मा ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है और महासभा के साथ जुड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा की है।
यह कदम शिवसेना और अखिल भारत हिंदू महासभा के बीच मजबूत संबंधों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।