बलिया। विकास भवन सभागार, बलिया में दिनांक 18 जनवरी 2026 को विकास भवन कर्मचारी महासंघ, जनपद शाखा बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला श्रमिक समन्वय समिति बलिया के अजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी महासंघ बलिया के राजेश पांडेय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
अधिवेशन में सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें डॉ. सुशील कुमार तिवारी को अध्यक्ष एवं प्रशांत राजन सिंह को महामंत्री निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर जिला श्रमिक समन्वय समिति के महामंत्री अविनाश उपाध्याय, रंजय कुमार, हरिनारायण दुबे, मलय पांडेय, समीर पांडेय, अरुण सिंह, हेमंत सिंह, मुकेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, रामनाथ पासवान, रंजय यादव, सत्यदेव राम, विनय सिंह, जयशंकर प्रजापति, लक्ष्मण यादव, मुबारक हुसैन सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुशील कुमार तिवारी ने की तथा संचालन अविनाश उपाध्याय द्वारा किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
डॉ. सुशील कुमार तिवारी – अध्यक्ष
बृजेश कुमार सिंह – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
कुमार अमृतराज उपाध्याय – उपाध्यक्ष
प्रशांत राजन सिंह – महामंत्री
इन्द्र पाल सिंह – कार्यवाहक अध्यक्ष
अभिषेक कुमार वर्मा – संयुक्त महामंत्री
नीरज सिंह – संगठन मंत्री (प्रथम)
नवीन कुमार सिंह – संगठन मंत्री (द्वितीय)
अमन श्रीवास्तव – कोषाध्यक्ष
भूपेंद्र राय – प्रचार मंत्री
किरण चन्द्र – ऑडिटर
अभिजीत सिंह – मीडिया प्रभारी
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।