बलिया। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनज़र आमजन को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को अभियान के दूसरे दिन विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खराब क्वालिटी की 10 किलो छेना मिठाई और 5 किलो रंगीन जलेबी को नष्ट कराया।
अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह कर रहे थे, जबकि समूची कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. वेद प्रकाश मिश्र के निर्देशन में संचालित हुई। इस दौरान टीम ने कुल 13 मिठाई और दूध उत्पादों के नमूने भी संग्रहित किए, जिन्हें जांच हेतु लैब भेजा गया है।
यहां से लिए गए नमूने:
कुरेजी, रसड़ा: बाबा मिष्ठान भंडार से बूंदी के लड्डू और छेना, बंगाली स्वीट से छेना मिठाई
इंदरपुर: खोया
इसारी सलेमपुर: पेड़ा व छेना मिठाई
सिकंदरपुर (टंडवा मोड़): पेड़ा, बूंदी लड्डू, बर्फी
किरीहरापुर: लक्की मिष्ठान से दूध व खोया, माँ दुर्गा स्वीट से बर्फी व छेना
कसेसर: मौर्या मिष्ठान से बर्फी व छेना
विजय स्वीट हाउस: बर्फी व छेना मिठाई
टीम में शामिल अधिकारी:
पुरंदर यादव, अखिलेश कुमार मौर्य, सतीश कुमार सिंह, शधर्मराज शुक्ल एवं राकेश।
विभागीय अधिकारियों ने चेताया कि रक्षाबंधन जैसे पर्वों पर किसी भी प्रकार की मिलावटखोरी व खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी दुकानदारों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उनकी गुणवत्ता की जांच अवश्य करें और संदेह होने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें।