परमेश्वर गिरि ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, उमड़ा जनसमर्थन

रिपोर्ट बसंत कुमार सिन्हा

बलिया, 20 जनवरी। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, बलिया शाखा के अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता परमेश्वर गिरि ने सोमवार को विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह नामांकन भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत किया गया।
नामांकन के दौरान माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोग एवं जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम एक शक्ति प्रदर्शन का रूप लेता दिखा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, भाजपा द्वारा नियुक्त चुनाव प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, संयोजक खंडक त्रिपाठी, मुक्तेश्वर सिंह निदेशक भूमि विकास बैंक, सह संयोजक सुनील पांडे, पूर्व चेयरमैन एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विनोद शंकर द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन अशोक पाठक, विजय बहादुर सिंह, देवेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, योगेश सिंह, जितेन्द्र नाथ राय, सी.बी. मिश्र, राजीव मोहन चौधरी, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, अरविंद सिंह सागर, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, सोनी तिवारी, सियाराम यादव, सदस्य जिला पंचायत बंशेश्वर, दिलीप गुप्ता, संतोष पाठक सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि परमेश्वर गिरि का लम्बा संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा किसानों की समस्याओं की गहरी समझ उन्हें इस पद के लिए एक सशक्त और उपयुक्त उम्मीदवार बनाती है। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सहकारी ग्राम विकास बैंक और अधिक पारदर्शी, जनोन्मुखी और प्रभावी बनेगा तथा किसानों, ग्रामीणों और जरूरतमंद लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।
स्वयं परमेश्वर गिरि ने सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यदि उन्हें यह दायित्व सौंपा जाता है तो वे बैंक को किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के विकास का मजबूत माध्यम बनाएंगे तथा सहकारिता आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा
चित्र
बलिया में निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा का 33वां दिन, मछुआ समाज को आरक्षण का संकल्प
चित्र
सर्वसम्मति से मुरली छपरा विकासखंड अंतर्गत प्रधान संघ की अध्यक्ष चुनी गईं सुनीता सिंह
चित्र
शिवसेना नेता संदीप बी. शर्मा ने अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की
चित्र
पीआरडी जवानों ने सांसद से लगाई गुहार, मानदेय व सुविधाओं में समानता की उठाई मांग
चित्र