मदद संस्थान की बैठक में अजीत पाठक बने उपाध्यक्ष

दुबहर। गरीब, असहाय और लाचार लोगों की सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रमुख संस्था “मदद संस्थान” की बैठक रविवार को शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के वरिष्ठ सदस्य बच्चन प्रसाद ने की।
बैठक में संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नगवा निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक पं. शिवजी पाठक के पौत्र अजीत पाठक को सर्वसम्मति से संस्थान का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर अजीत पाठक ने कहा कि मदद संस्थान का कार्य अत्यंत सराहनीय है। यह संस्था समाज के असहाय और जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद कर रही है। ऐसे संगठन से जुड़कर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। समाज को ऐसे संगठनों की आवश्यकता है, जो हाशिये पर पड़े लोगों की सहायता के लिए आगे आते रहें।
इस मौके पर गणेश जी सिंह, निरंजन तिवारी, नरेंद्र सिंह, शंकर प्रसाद चौरसिया, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, नितेश पाठक, बच्चन प्रसाद, पवन गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता, राकेश पाठक, रवि शंकर पाठक और गोलू पांडेय आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ