पूर्वी तूफान डेस्क न्यूज़
बलिया बेलहरी विकासखंड अंतर्गत जन शिक्षण संस्थान के नेतृत्व में ग्राम पंचायत गंगापुर स्थित एस एम ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में जन जागृति सेवा संस्थान रामगढ़ गंगापुर एवं मां अपराजिता वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर रामपुर मुरली छपरा द्वारा प्रशिक्षित छात्रों की ब्यूटीशियन एवं इलेक्ट्रिक टेक्नीशियन की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई जिसमें बेलहरी, बैरिया व मुरली छपरा विकासखंड के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l
इस दौरान एस एम ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक लाल बाबू कुंवर, जन जागृति सेवा संस्थान के सचिव बसंत कुमार सिन्हा, मां अपराजिता वोकेशनल ट्रेनिंग एंड कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के व्यवस्थापक रजनीश कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षक इकराम हुसैन दुर्गेश कुमार, रितेश कुमार, संगीता सिन्हा,मनोज यादव, उपस्थित रहे परीक्षा का आयोजन डॉ आशुतोष कुमार सिंह योजना अधिकारी जन शिक्षण संस्थान के नेतृत्व में किया गया l



