बलिया। त्रिस्तरीय पंचायतों के मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले के जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरी निकाय) मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि निर्वाचक नामावली के बृहद पुनरीक्षण के तहत विभिन्न कार्य तय समय सीमा में संपन्न कराए जाएंगे।
🔷 प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:
✔️ 18 जुलाई – 13 अगस्त 2025:
ग्राम पंचायतों के आंशिक भाग के अन्य पंचायत/नगर में समाहित होने पर विलोपन व बीएलओ-पर्यवेक्षकों का आवंटन, प्रशिक्षण एवं स्टेशनरी वितरण।
✔️ 14 अगस्त – 29 सितंबर:
बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना, सर्वेक्षण तथा हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करना।
✔️ 14 अगस्त – 22 सितंबर:
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अवधि।
✔️ 23 सितंबर – 29 सितंबर:
ऑनलाइन आवेदनों की बीएलओ द्वारा जांच।
✔️ 30 सितंबर – 06 अक्टूबर:
हस्तलिखित पांडुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा।
✔️ 07 अक्टूबर – 24 नवम्बर:
ड्राफ्ट नामावली की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार करना।
✔️ 25 नवम्बर – 04 दिसंबर:
मतदान केंद्र व मतदाता क्रमांक आदि की मैपिंग व फोटो प्रतियां तैयार करना।
✔️ 05 दिसंबर:
अंतिम मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन।
✔️ 06 – 12 दिसंबर:
प्रकाशित सूची का निरीक्षण एवं दावे/आपत्तियां प्राप्त करना।
✔️ 13 – 19 दिसंबर:
दावे व आपत्तियों का निस्तारण।
✔️ 20 – 23 दिसंबर:
हस्तलिखित पूरक पांडुलिपि तैयार कर कार्यालय में जमा।
✔️ 24 दिसंबर – 08 जनवरी 2026:
पूरक सूचियों का कंप्यूटरीकरण व मूल सूची में समावेश।
✔️ 09 – 14 जनवरी 2026:
मतदान केंद्रों की मैपिंग, मतदाता क्रमांक, डाउनलोडिंग व फोटो प्रतियां तैयार करना।
✔️ 15 जनवरी 2026:
अंतिम मतदाता सूची का जन सामान्य के लिए प्रकाशन।
DM मंगला प्रसाद सिंह ने स्पष्ट किया कि 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी व्यक्तियों को सूची में शामिल किया जाएगा।