कार्तिक पूर्णिमा पर समाजवादी युवजन सभा ने लगाया निःशुल्क सहायता शिविर
रिपोर्ट पवन कुमार गुप्ता
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाजवादी युवजन सभा की ओर से निःशुल्क सहायता सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी एवं फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
शिविर के दौरान गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं के बीच दवा, पानी एवं चाय का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहा कि गंगा स्नानार्थियों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। समाजवादी विचारधारा का मूल उद्देश्य ही सेवा और सहयोग है।

वहीं जिला अध्यक्ष एवं विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का पौराणिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से विशेष महत्व है। युवजन सभा लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भागीदारी निभा रही है और आगे भी जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी।

शिविर में युवजन सभा के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से लक्ष्मण गुप्ता, कामेश्वर यादव, राजकुमार पांडेय, जमाल आलम, रामजी गुप्ता, श्रीकांत गिरी, आशुतोष ओझा, सुनील गिरी, धनजी यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), सौरभ यादव, प्रियांशु तिवारी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष ओझा ने किया।
टिप्पणियाँ