बैरिया विधानसभा में बजट 2026 को लेकर जनचौपाल का आयोजन

रिपोर्ट बसंत कुमार सिन्हा

बैरिया, बलिया। लोकसभा में वर्ष 2026 के लिए पारित जनहितकारी बजट के समर्थन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से बैरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर स्थित शिव मंदिर परिसर में बजट चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और बजट प्रावधानों की विस्तृत जानकारी आमजन को दी गई।
चौपाल के मुख्य अतिथि मऊ जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भोली साहनी ने की।


 वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और मध्यम वर्ग को समर्पित है तथा यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करता है।
वक्ताओं ने कहा कि बजट में कृषि, ग्रामीण विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे गांव से लेकर शहर तक विकास की नई धारा बहेगी। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन परमेश्वर गिरि, सी.बी. मिश्रा, अमिताभ उपाध्याय, महिमा सिंह, अरविंद सिंह सेंगर, ओंकार सिंह, इत्यादि सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। चौपाल का संचालन सुधांशु तिवारी ने किया।
चौपाल में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की सहभागिता रही। उपस्थित लोगों ने बजट को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों का समर्थन किया।
टिप्पणियाँ
Popular posts
आसमानठोठा पंचायत में बुनियादी सुविधाओं पर फोकस, सीमित संसाधनों में भी दिखा विकास कार्य
चित्र
कटान की भेंट चढ़ता शिवाल–गोपालनगर, तीन परियोजनाएं निरस्त, 30 हजार आबादी पर संकट
चित्र
ग्राम पंचायत डुमरी में विकास कार्यों की दिख रही तस्वीर, प्रधान प्रतिनिधि भीम प्रसाद के प्रयासों से बदली स्थिति
चित्र
बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा
चित्र
घघरौली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की रफ्तार, मंदिर जीर्णोद्धार से लेकर जल निकासी तक हुए कार्य
चित्र