14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) की प्रातः 7:00 बजे खंभोलज साहित्य सेवा संस्था द्वारा उपाध्याय नीलेश राठोड़ ‘नील’ के जन्मदिन के अवसर पर “फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के. वी. शर्मा (विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश) रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुंबई की अलका पांडे द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत डॉ. शैलेश वाणिया ‘शैल’ ने किया। संस्था की राष्ट्रीय सचिव प्रीति परमार ‘प्रीत’ ने व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया।
कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों—गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा एवं बंगाल—से आए कुल 31 कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का काव्य पाठ किया। व्हाट्सएप समूह में 621 सदस्यों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का विशेष माहौल बना रहा।
संस्था के अध्यक्ष द्वारा प्रतिभागी कवियों को डिजिटल प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। प्रमाण-पत्र निर्माण का कार्य कुमारी धारा वाणिया ‘धीर’ ने किया। अंत में कवि जमाभाई वी. सोलंकी ‘मुस्कान’ ने आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का समापन प्रातः 11:30 बजे फोरम आर. मेहता द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ हुआ। “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ कवि सम्मेलन का गरिमामय समापन किया गया।