प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ वर्मा के नेतृत्व में रुस्तमपुर में विकास कार्यों को मिली गति
रिपोर्ट- बसंत कुमार सिन्हा 
बलिया। विकासखंड दुबहर अंतर्गत ग्राम पंचायत रुस्तमपुर के प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ वर्मा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत की समस्त जनता को एक ही छत के नीचे सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत भवन पूर्ण रूप से तैयार है और आमजन को उसकी सुविधा मिल रही है।

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आरआरसी सेंटर तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के संबंध में भूमि की कमी एक बड़ी समस्या है। पर्याप्त जमीन उपलब्ध न होने के कारण इन योजनाओं का निर्माण कार्य संभव नहीं हो पा रहा है।
अन्य विकास कार्यों के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हरिजन बस्ती में कई कार्यकाल बीत जाने के बाद भी कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ था। इस बार बेलन राम के घर से राजकुमार राम के घर तक पेवर्स ब्लॉक सड़क का निर्माण कराया गया है, जिससे आवागमन में काफी सुविधा हुई है। वहीं संजय सिंह के घर से नकुल खरवार के घर तक ढक्कन सहित पक्की नाली का निर्माण कराया गया है, जिससे बस्ती का पानी सुचारु रूप से निकल रहा है।
प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि राधा स्वामी ट्रस्ट से प्राथमिक विद्यालय तक जाने के लिए सड़क का अभाव है। इस कारण विद्यार्थियों को विशेषकर बरसात के मौसम में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बजट की कमी के चलते अभी तक सड़क निर्माण संभव नहीं हो सका है। ग्राम प्रधान श्रीमती अनीता वर्मा ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण हेतु मांग की है।
अंत में प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उनका संकल्प है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पर निकले युवक की साइकिल दुर्घटनाग्रस्त, यूपी पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
चित्र
विकास की राह पर ग्राम पंचायत उधव दवनी, प्रधान प्रतिनिधि उमाशंकर यादव के प्रयासों से तेज़ी से हो रहे निर्माण कार्य
चित्र
आत्मा योजना के तहत रामपुर में पशुपालक कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, आधुनिक तकनीकों से आय बढ़ाने पर जोर
चित्र
संत महासभा के संस्थापक ने सुरेन्द्र कुमार जोशी को नेपाल का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया
चित्र
बेलहरी के रेपुरा में विकास की नई दिशा: ग्राम प्रधान मोतीलाल चौधरी के नेतृत्व में सराहनीय पहल
चित्र