रामपुर टिटिही ग्राम पंचायत में विकास की नई इबारत लिख रहे प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना कुमार

रिपोर्ट बसंत कुमार सिन्हा
बलिया। विकासखंड दुबहर अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर टिटिही में इन दिनों विकास कार्यों की रफ्तार तेज है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना कुमार ने भेंटवार्ता के दौरान बताया कि पंचायत में सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न जनहितकारी कार्य कराए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पोखरा वेला में शौचालय में टाइल्स लगाने के साथ समरसेबल पंप की व्यवस्था कराई गई है, जिससे बच्चों को स्वच्छ पानी की सुविधा मिल रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आरआरसी सेंटर स्थापित किया गया है तथा कूड़ा ढोने वाली गाड़ी की भी व्यवस्था की गई है, जिससे गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर हुई है।
अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है। शासन से चयन होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। 

इसके अलावा मनोज सिंह के दरवाजे पर स्थित पुराने कुएं की सफाई, जगत निर्माण एवं सुंदरीकरण का कार्य भी कराया गया है।
सड़क और नाली निर्माण के विषय में उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी सड़क से कन्हैया तिवारी के घर होते हुए भारत यादव के घर तक तथा अवधेश यादव के घर से ललन यादव के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है। जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु लगभग 20 सोख्ता का निर्माण कराया गया है। साथ ही नालियों का उच्चीकरण एवं ढक्कन निर्माण कर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
पंचायत भवन का रंग-रोगन कर दीवारों पर स्लोगन एवं आकर्षक सीनरी भी बनाई गई है, जिससे पंचायत भवन की सुंदरता में वृद्धि हुई है।
अंत में प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत के सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है और इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पर निकले युवक की साइकिल दुर्घटनाग्रस्त, यूपी पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
चित्र
विकास की राह पर ग्राम पंचायत उधव दवनी, प्रधान प्रतिनिधि उमाशंकर यादव के प्रयासों से तेज़ी से हो रहे निर्माण कार्य
चित्र
आत्मा योजना के तहत रामपुर में पशुपालक कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, आधुनिक तकनीकों से आय बढ़ाने पर जोर
चित्र
संत महासभा के संस्थापक ने सुरेन्द्र कुमार जोशी को नेपाल का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया
चित्र
बेलहरी के रेपुरा में विकास की नई दिशा: ग्राम प्रधान मोतीलाल चौधरी के नेतृत्व में सराहनीय पहल
चित्र