बलिया में एलआईसी अभिकर्ताओं की बैठक, उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया सम्मान


बलिया। Life Insurance Corporation of India (एलआईसी) के अभिकर्ताओं की एक बैठक शनिवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजि⁶त की गई। बैठक में विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने अभिकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नई उपलब्धियों के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान एलआईसी के ब्रांच मैनेजर दिलीप कुमार तिवारी एवं असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर पंकज पाठक को विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक का उद्देश्य अभिकर्ताओं को उनके कार्य के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करना था। अपने संबोधन में विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने कहा कि अभिकर्ता ही कंपनी की वास्तविक शक्ति हैं और उनकी मेहनत एवं समर्पण से ही संस्था निरंतर सफलता प्राप्त करती है। उन्होंने अभिकर्ताओं से आग्रह किया कि वे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करें तथा नए अवसरों का लाभ उठाकर अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाएं।
ब्रांच मैनेजर दिलीप कुमार तिवारी ने भी अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर विकास अधिकारी एवं ब्रांच मैनेजर द्वारा टीम के उत्कृष्ट अभिकर्ताओं को मेडल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत एलआईसी गीत से हुई तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। बैठक में एलआईसी के अनेक अभिकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत पाठक ने किया, जबकि अंत में विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ