हल्दी (बलिया)। आगामी होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से हल्दी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने की।
बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि तथा समाजसेवी उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है। इसे शांति एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने, जबरन रंग लगाने, अश्लील गीत बजाने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
अंत में थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की सूचना या समस्या होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर बसुधरपाह चौकी प्रभारी अजय सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय, वीरेंद्र मिश्रा, धनंजय कुंवर, मोती चौधरी, सुभाष मिश्र, प्रधान बजरहा बीरबहादुर यादव, अनिल तिवारी, सितारा खां, अब्दुल रहमान तथा व्यापार मंडल के सदस्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।