होली व रमजान को लेकर दुबहड़ थाने पर शांति समिति की बैठक

दुबहड़। होली पर्व एवं रमजान माह को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को दुबहड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अजय पाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से अपील करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि होली भाईचारे और मेल-मिलाप का त्योहार है। इसे परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करें। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए केवल सुरक्षित रंगों का प्रयोग करें। कीचड़, गोबर एवं हानिकारक रासायनिक रंगों के उपयोग से बचें।
उन्होंने चेतावनी दी कि होली के दिन शराब पीकर उपद्रव या हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बताया कि वर्तमान में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए डीजे एवं अन्य ध्वनि उपकरणों की आवाज निर्धारित सीमा में ही रखें।
थानाध्यक्ष ने कहा कि होलिका दहन, होली या रमजान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल थाना या डायल 112 पर दें। क्यूआरटी की गाड़ियां थाना क्षेत्र के घोड़हरा, उदयपुरा, अखार-नगवा, शिवपुर दियर नई बस्ती बेयासी, जनेश्वर मिश्र सेतु तिराहा, दुबहड़ एवं बसरिकापुर आदि गांवों में लगातार गश्त करती रहेंगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस सदैव जनता की सेवा में तत्पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में उपनिरीक्षक संजय कुमार, राजकुमार, विनोद शंकर, अरविंद कुमार, शिवम आर्या, राजबहादुर सिंह, मनोज सहित अड़रा-पाडेयपुर प्रधान प्रतिनिधि बलदेव गुप्ता (टप्पू), सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी, रणजीत सिंह, प्रधान प्रभात पांडे, नितेश पाठक, पवन कुमार गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता, जनाड़ी प्रधान जयप्रकाश बाबू, रविंद्र नाथ यादव, शौकत शेख, विजेंद्र पासवान, आशुतोष कुमार पांडे, प्रिंस पासवान, राजू शेख, मुन्ना कुमार, पूर्व प्रधान सुनील कुमार सिंह, प्रधान मुन्ना कुमार, कमलेश तिवारी, अन्नपूर्णानंद तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ