कुकर फटने से घर में लगी आग, गृहिणी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

बलिया। चितबड़ा गांव के वार्ड नंबर 05 ब्रह्मी बाबा नगर में रविवार की शाम करीब 6:30 बजे अधिवक्ता रणजीत प्रकाश त्रिपाठी के घर में प्रेशर कुकर फटने से अफरा-तफरी मच गई। कुकर फटने के बाद चूल्हे में आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई।
बताया जाता है कि  अधिवक्ता रणजीत प्रकाश त्रिपाठी अपने किसी निजी कार्य से बाहर गए हुए थे उस समय घर पर उनकी पत्नी भानु प्रिया त्रिपाठी और उनका पुत्र शिव प्रकाश त्रिपाठी ही मौजूद थे। कुकर फटने से चूल्हे में आग भड़क उठी, लेकिन भानु प्रिया त्रिपाठी ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति पर काबू पा लिया।

उन्होंने घबराने के बजाय तुरंत आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया और सिलेंडर तक आग पहुंचने से पहले ही उसे सुरक्षित कर दिया। उनकी तत्परता से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
घटना के दौरान घर में मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। आसपास के लोगों ने भी बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने भानु प्रिया त्रिपाठी की बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की है।

टिप्पणियाँ