अक्षय लाल यादव के नेतृत्व में लमुही ग्राम पंचायत में दिख रहा विकास, पंचायत भवन से लेकर आरआरसी सेंटर तक हुए कार्य


बलिया। विकासखंड रेवती के अंतर्गत ग्राम पंचायत लमुही में कराए गए विकास कार्यों को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अक्षय लाल यादव ने भेंटवार्ता में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जहां से विभिन्न सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय तक पहुंचने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो रही है। हालांकि ग्राम पंचायत में सरकारी भूमि के अभाव के कारण अन्य सरकारी भवनों के निर्माण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके बावजूद ग्रामीणों के सहयोग से दान में मिली भूमि पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा प्रबंधन के लिए आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया गया है। साथ ही खुले में शौच की समस्या को समाप्त करने के उद्देश्य से सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण कराया गया है, जहां तक पहुंचने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क बनाई गई है।
अक्षय लाल यादव ने बताया कि भूमि के अभाव में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण नहीं हो सका है। वहीं ग्राम पंचायत में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए भूमिगत नाली का निर्माण कराया गया है, जिससे लोगों को राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। उनका प्रयास है कि ग्राम पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ किए 
टिप्पणियाँ