मदद संस्थान ने असहायों में बांटी होली सामग्री
दुबहर। समाज के असहाय एवं जरूरतमंद लोग भी होली की खुशियां मना सकें, इसके लिए मदद संस्थान के संरक्षक बच्चन जी प्रसाद ने सराहनीय पहल की। रविवार को अपने आवास पर उन्होंने अखार, नगवा व व्यासी गांवों के लगभग तीन दर्जन चिन्हित गरीब एवं असहाय लोगों को होली पर्व से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित की।
त्योहारी सामग्री पाकर महिला एवं पुरुष लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर मदद संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहा कि ईश्वर ने हमें जो सामर्थ्य प्रदान की है, उसका उपयोग समय-समय पर मानवता की सेवा में करना चाहिए। ऐसे प्रयासों से ही समाज में समता और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए बच्चन जी प्रसाद का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन जी महाराज, राज नारायण तिवारी, जितेंद्र मिश्र, गणेश जी सिंह, निरंजन तिवारी, नरेंद्र सिंह, शंकर प्रसाद चौरसिया, राजकुमारी देवी, अनीता गुप्ता, नीरज गुप्ता, राम जी गिरी, अजीत पाठक, पन्ना लाल गुप्ता, रंजीत सिंह, बबन विद्यार्थी, नितेश पाठक, पवन गुप्ता, अमर नाथ सिंह, पंचदेव दुबे, अवधेश सिंह, राम अवध राम, रामदेव गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ