पूर्व विधायक स्व. सर्वशक्ति कुमार सिंह मुनमुन की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रिपोर्ट – दिनेश राजभर

मनियर (बलिया)। कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक एवं विधान परिषद सदस्य स्व. सर्वशक्ति कुमार सिंह उर्फ मुनमुन की 23वीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव मनियर परशुराम स्थान पर श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पार्टी के नेता राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि स्व. मुनमुन सिंह ने अल्पायु में ही राजनीति में ऊँचा मुकाम हासिल किया। वे कांग्रेस पार्टी के कई अहम पदों पर रहते हुए विधायक और विधान परिषद सदस्य बने तथा अपनी कर्मठता और सरलता से जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय हुए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उनके भाई महाशक्ति सिंह उर्फ कंचन सिंह, चचेरे भाई एवं पूर्व चेयरमैन ब्रह्मशक्ति सिंह उर्फ संजय सिंह, कांग्रेस नेता मैनेजर सिंह, शिवजी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सच्चितानंद तिवारी, मदन यादव, उमेश सिंह, हरिन्द्र सिंह, बच्चा सिंह, पूर्व सभासद परशुराम गुप्ता, सभासद कंचन सिंह, हृदय शंकर तिवारी, हिरालाल गुप्ता, विनोद सिंह, समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह, भोला जी स्वर्णकार, उमेश पासवान, रामेश्वर राजभर, राजकुमार सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने स्व. मुनमुन सिंह के संघर्षशील और जनसेवी व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता के हितों के लिए समर्पित रहे।

विज्ञापन 



टिप्पणियाँ