उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
बलिया। उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बैरिया क्षेत्र के ग्राम गोहिया छपरा स्थित द्वाबा चिल्ड्रेन स्कूल परिसर में बनाए जा रहे हैलीपैड का औचक निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हैलीपैड स्थल की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हों और कल तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा न हो।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद होनी चाहिए।

विज्ञापन 

टिप्पणियाँ