भरखोखा ग्राम पंचायत में 19 दलित व जरूरतमंद परिवारों को मिला आवासीय पट्टा, ग्राम प्रधान अखिलेश यादव की पहल से मिली स्थायी जमीन

बलिया। विकासखंड बेलहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत भरखोखा के ग्राम प्रधान अखिलेश यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत में 19 पात्र व्यक्तियों को आवासीय पट्टा वितरित किया गया है, जिसे उन्होंने ग्राम पंचायत की एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह पट्टा जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर पात्रता के आधार पर दिया गया है।
आवासीय पट्टा प्राप्त करने वालों में मूटन राम, बिजली, नागेंद्र राम, सुंदरी राम, छोटक राम, त्रिभुवन राम, बृजेश राम, नथुनी राम, गौरी राम, दहारी राम, बुचिया, हरिकिशन, देव कुमार राम, विजय शंकर राम, अमर डोम, राजेश डोम, रामअवतार डोम, आकाश डोम तथा श्रीराम गुप्ता शामिल हैं।
ग्राम प्रधान ने विशेष रूप से कहा कि अक्सर डोम बिरादरी के लोग सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर जीवन यापन करने को मजबूर रहते हैं और उनके स्थायी निवास की व्यवस्था पर कम ही ध्यान दिया जाता है। ऐसे परिवारों को स्थायी रूप से बसाने के उद्देश्य से उन्हें जमीन उपलब्ध कराई गई है, जो एक सकारात्मक पहल और मिसाल है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में अन्य विकास कार्य भी कराए गए हैं। पंचायत भवन का सुंदरीकरण कराया गया है l

 स्वच्छ भारत मिशन के तहत आरआरसी सेंटर का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त नाली और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य भी कराया गया है।
दहारी यादव के घर से रामदयाल के घर तक नाली निर्माण, रामदयाल के घर से उमाशंकर के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य तथा पानी टंकी से चंद्रिका यादव के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है। वहीं शांति नगर बसुधरपाह पुलिया से किलोधर राजभर के घर तक कच्ची सड़क का निर्माण भी कराया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।
ग्राम प्रधान अखिलेश यादव ने अपने पूर्व कार्यकाल का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2005 में भी 108 लोगों को आवासीय पट्टा तथा 5 लोगों को कृषि पट्टा वितरित किया गया था। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य ग्राम पंचायत के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इस दिशा में वे निरंतर प्रयासरत हैं।


टिप्पणियाँ