आंतरिक कार्य के चलते 26 फरवरी को हल्दी क्षेत्र में पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
रिपोर्ट अजय कुमार पाण्डेय

हल्दी, बलिया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के विद्युत वितरण उपखंड–हल्दी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र–दुबहड़ में आंतरिक कार्य के कारण 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
विभागीय सूचना के अनुसार प्रातः लगभग 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े समस्त क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। यह शटडाउन आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य संपादित करने के उद्देश्य से लिया जा रहा है।
उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समयावधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पूर्व में पूर्ण कर लें तथा विभाग को सहयोग प्रदान करें। असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।
उक्त सूचना संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी गई है।


टिप्पणियाँ