दिवली ग्राम पंचायत में विकास की नई मिसाल, प्रधान मुक्तेश्वर प्रसाद के प्रयासों से बदली तस्वीर

रिपोर्ट बसंत कुमार सिन्हा

बलिया। विकास खंड दुबहर अंतर्गत ग्राम पंचायत दिवली में विकास कार्यों की रफ्तार तेज है। ग्राम प्रधान मुक्तेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
प्रधान ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है, जिसे चारों तरफ से बाउंड्री वॉल से सुरक्षित किया गया है। पंचायत भवन से ही ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्वच्छता की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया गया है। हालांकि बजट के अभाव में कचरा ढोने वाली गाड़ी की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है। खुले में शौच की प्रवृत्ति को समाप्त करने के उद्देश्य से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है।
पंचायत में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है, जो शीघ्र ही पूर्ण होने की संभावना है। प्रधान के अनुसार, गांव की सभी गलियों और रास्तों को आपस में जोड़कर बनाया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल रही है।
गांव में कई महत्वपूर्ण सड़कों और नालियों का निर्माण कराया गया है। मुकुल अंसारी के घर से रणजीत सिंह के घर तक पेवर्स ब्लॉक रोड, मोनू के घर से अखिलेश सिंह के घर तक ढक्कनयुक्त पक्की नाली, मोतीचंद के घर से रामेश्वर के घर तक सड़क निर्माण, मेन रोड से प्राथमिक विद्यालय तक पेवर्स ब्लॉक सड़क, तथा श्रीकांत के घर से मथुरा सिंह के घर तक नाली एवं सड़क का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा महेश के घर से विक्रम के घर तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य भी संपन्न हुआ है।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। बाबा बालखंडी नाथ मंदिर के दोनों घाटों का सुंदरीकरण कराया गया है। सांसद निधि से 50×50 का हाल निर्माण भी कराया गया है, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को मांगलिक कार्यक्रम संपन्न करने में सुविधा मिल रही है।
प्राथमिक विद्यालयों में बाउंड्री वॉल एवं पक्की सड़क का निर्माण कर बच्चों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए लगभग 15 सोख्ता गड्ढों का निर्माण कराया गया है।
प्रधान ने यह भी बताया कि ग्राम सभा में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध होने के बावजूद पिछले तीन वर्षों से प्रयास जारी हैं, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
अंत में प्रधान मुक्तेश्वर प्रसाद ने कहा कि पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, यही उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से वे निरंतर प्रयासरत हैं।

टिप्पणियाँ